बिना फायर एनओसी जांचे आप शासनकाल में होटल में लगा भारी लोड का बिजली मीटर-हर्ष मल्होत्रा
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मालवीय नगर विधानसभा के हौज रानी में हुई दुर्घटना में 21 लोगों की असामयिक मृत्यु पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने दुख प्रकट किया है। मल्होत्रा ने बताया कि...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मालवीय नगर विधानसभा के हौज रानी में हुई दुर्घटना में 21 लोगों की असामयिक मृत्यु पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने दुख प्रकट किया है। मल्होत्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूरी दिल्ली में होटल, मोटल आदि की जांच के आदेश दिए हैं। एक भी मानदंड में कमी पाए जाने पर तुरंत बिजली काट कर उसे बंद करवाया जाएगा। मल्होत्रा ने कहा कि वर्ष 2024 में आम आदमी पार्टी (आप) के शासनकाल में मात्र छह कमरों का बेड एंड ब्रेकफास्ट लाइसेंस लेकर पूरी बिल्डिंग में अवैध होटल चलाया जा रहा था और दिल्ली की तत्कालीन आप सरकार के शासन में फायर एनओसी जांचे बिना इसे बिजली का भारी लोड मीटर दे दिया गया।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज उस वक्त मंत्री रहे। वह बताएं उनके रहते यह कोताही कैसे हुई।उन्होंने आराेप लगाया कि वर्ष 1998 से 2024 के बीच कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की सरकारों में मिलीभगत से आधे अधूरे लाइसेंस लेकर ऐसे ना जाने कितने अवैध होटल खुले और आज इन होटलों की अराजक स्थिति है। इसके लिए बीते 27 सालों की सरकारों का भ्रष्टाचार जिम्मेदार है।------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


