जादूगर पर नाले में प्रवासी मजदूर को फंसाने का आरोप

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

-मजदूर नाले के अंदर कैसा पहुंचा, अभी रहस्य बना है -हाइड्रोलिक मशीन की मदद से

जादूगर पर नाले में प्रवासी मजदूर को फंसाने का आरोप

कोझिकोड (केरल), एजेंसी। केरल के कोझिकोड में शनिवार को एक प्रवासी मजदूर को नाले के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। मजदूर का दावा है कि किसी जादूगर ने उसे जादू के जरिए नाले के अंदर फंसा दिया था। हालांकि वह वहां कैसे पहुंचा, यह अब भी रहस्य बना हुआ है।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताने वाले इस व्यक्ति को बचाव अभियान चलाकर बाहर निकाला गया। मजदूर का कहना है कि वह पिछले दो दिनों से नाले के अंदर फंसा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि मामला काफी संदिग्ध और रहस्यमय है। नाले के आसपास ऐसा कोई खुला मैनहोल या रास्ता नहीं मिला, जिससे उसके अंदर जाने या गिरने की संभावना दिखाई दे।

जब उसे निकाला गया, तब वह केवल पैंट पहने हुए था। मजदूर ने दावा किया कि एक जादूगर ने जादू के माध्यम से उसे नाले के भीतर पहुंचा दिया। हालांकि अधिकारियों ने उसके इस दावे की पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और हाइड्रोलिक मशीन की मदद से नाले को ढकने वाली एक स्लैब हटाकर मजदूर को बाहर निकाला गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।