म्यांमार के राष्ट्रपति ने गया जी में महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की
- गया जी से यात्रा की शुरुआत की गया जी, एजेंसी। म्यांमार

- गया जी से यात्रा की शुरुआत की गया जी, एजेंसी। म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने शनिवार को बिहार के गया जी जिले में स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत
कई कैबिनेट मंत्रियों और व्यापारिक नेताओं सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ह्लाइंग शनिवार सुबह भारत की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के तहत गया जी पहुंचे। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और राज्य के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें औपचारिक सलामी गारद दिया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि म्यांमार के राष्ट्रपति ने भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित चार पवित्र स्थलों में से एक महाबोधि मंदिर का दौरा किया और वहां प्रार्थना की। राज्य के कृषि मंत्री ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और म्यांमार के बीच सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, बौद्ध विरासत और पारस्परिक विकास के संबंध लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
यात्रा का उद्देश्य
आंग ह्लाइंग की भारत की पांच दिवसीय यात्रा व्यापार, संपर्क, सीमा सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी। म्यांमा में संसदीय चुनाव के बाद राष्ट्रपति बनने के दो महीने से भी कम समय में आंग ह्लाइंग की भारत यात्रा हो रही है। आंग ह्लाइंग को पहले एक जून को 'इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस' शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचना था, लेकिन इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


