Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMusa Mollah Arrested for Attack on Police in West Bengal s Sandeshkhali
संदेशखली में पुलिस पर हमले का आरोपी मूसा गिरफ्तार

संदेशखली में पुलिस पर हमले का आरोपी मूसा गिरफ्तार

संक्षेप:

मूसा मोल्ला ने साथियों के साथ मिलकर किया था हमला निषेधाज्ञा के बावजूद विवादिन भूमि

Jan 06, 2026 04:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मूसा मोल्ला ने साथियों के साथ मिलकर किया था हमला निषेधाज्ञा के बावजूद विवादित भूमि पर कर रहा था निर्माण कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के संदेशखली में पुलिसवालों पर हमले के मुख्य आरोपी मूसा मोल्ला को पकड़ लिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अबतक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मूसा मोल्ला को मंगलवार को नाजत पुलिस स्टेशन इलाके के हुलो पारा से एक पुख्ता सूचना पर गिरफ्तार किया। शुक्रवार रात पुलिस मूसा मोल्ला को गिरफ्तार करने के लिए संदेशखली के बोयरमारी गांव गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान हुए हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। मूसा मोल्ला पर मछली पालन के लिए जमीन और पानी की जगहों पर गैर-कानूनी तरीके से कब्जा करने का आरोप है। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। इलाके में टीएमसी नेता के तौर पर पहचाने जाने वाले मूसा मोल्ला जेल में बंद दबंग शेख शाहजहां का समर्थक है। यह है मामला : नाजत थाना क्षेत्र के बयारमोरी दो नंबर ग्राम पंचायत के चुंचड़ा इलाके में तृणमूल कार्यकर्ता मूसा मोल्ला पर गैर-कानूनी तरीके से एक जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। वह शेख शाहजहां का समर्थक है। उस जमीन को लेकर आइजूल गाजी से विवाद चल रहा था। मूसा पहले आइजूल गाजी के उक्त चार बीघा जमीन पर खेती करता था। लेकिन बाद में उसने इस जमीन पर जबरन कब्जा कर मछली पालन के तालाब में बदल दिया। इसके बाद भूमि विवाद का मामला अदालत में चला गया। मूसा ने नहीं माना कोर्ट का आदेश : कोर्ट ने उस जमीन पर निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। लेकिन मूसा फिर भी वहां निर्माण कार्य करवा रहा था। कई बार नोटिस देने के बावजूद निर्माण नहीं रुका तो पुलिस ने केस दर्ज और शुक्रवार रात पुलिस मूसा को गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस ने मूसा को हिरासत में लेकर थाने चलने को कहा तो उसने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले के दौरान मूसा मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसी रात सघन अभियान चलाकर नौ हमलावरों को गिरफ्तार किया था। इसके अलग दिन तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा गया।