ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीबुजुर्ग दम्पति की हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

बुजुर्ग दम्पति की हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

नई दिल्ली कार्यालय संवाददाताभारत नगर पुलिस ने बुजुर्ग दम्पति की हत्या के मामले में फरार आरोपी दिनेश को रविवार को बिहार के आरा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आरोपी को...

बुजुर्ग दम्पति की हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 03 Sep 2017 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली कार्यालय संवाददाताभारत नगर पुलिस ने बुजुर्ग दम्पति की हत्या के मामले में फरार आरोपी दिनेश को रविवार को बिहार के आरा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आरोपी को लेकर सोमवार को दिल्ली पहुंचेगी। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बुजुर्ग दम्पति रामलाल भूटानी और उनकी पत्नी कौशल भूटानी की हत्या के बाद से उनका पुरुष नर्स दिनेश फरार चल रहा था। दिनेश की ड्यूटी रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कीं। पुलिस ने संबंधित प्लेसमेंट एजेंसी से आरोपी का स्थानीय पता ढूंढ़ा।सट्टे के अड्डे से मालूम हुआ पताजब पुलिस आरोपी के घर पर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था। फिर पुलिस ने मुखबिरों के माध्यम से पता किया। मालूम हुआ कि यह व्यक्ति इलाके में ही जुआ खेलता है। फिर पुलिस ने बम्बईया नाम के व्यक्ति को ढूंढ़ निकाला जो आरोपी का दोस्त था। बम्बईया ने बताया कि दिनेश का नाम लोग दशहरी के नाम से जानते हैं। वह आरोपी के निवास स्थान पर पहुंचा तो वहां ताला लगा हुआ था। वहां मालूम हुआ कि दिनेश श्रमजीवी से बिहार रवाना हो गया। पुलिस पहले से ही उसके मामा के घर पर जाल बिछाकर बैठी हुई थी। वहीं पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के परिवार में माता पिता के अलावा पत्नी पूजा है।दिनेश के घर से मिला लूट का सामनबुजुर्ग दम्पति के घर से लूट का कुछ सामान पुलिस ने आरोपी दिनेश के घर से बरामद कर लिया है। इसमें आठ हजार रुपये, सोने की चाभी का छल्ला, हीरे की अंगुठी और सूखे मेवे थे। इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से क्या क्या सामान बरामद किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें