ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकोटला मुबारकपुर में महिला का कत्ल

कोटला मुबारकपुर में महिला का कत्ल

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में महिला की हत्या का मामला सामने आया है, महिला की हत्या चाकूओं से गोदकर की गई है। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गये।...

कोटला मुबारकपुर में महिला का कत्ल
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 31 Jul 2017 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में महिला की हत्या का मामला सामने आया है, महिला की हत्या चाकूओं से गोदकर की गई है। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गये। हालांकि हत्या करने वाले लोग कितने थे। यह जानकारी जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या सोमवार शाम साढ़े आठ बजे थ्यागराज स्टेडियम के गई। थ्यागराज पार्क के अंदर महिला की हत्या हुई है। महिला की पहचान संतोष के तौर पर हुई है। वह पिलंजी की रहने वाली है। सूत्रों ने बताया कि महिला की हत्या के पीछे वजह पैसे से जुड़ा हुआ विवाद है, हालांकि महिला को कितने चाकू मारे गये हैं। इस बात की जांच चल रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध की पहचान कर ली है, वह महिला का जानकार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें