Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMurder in Mangolpuri Dispute Over Gutkha Leads to Stabbing
गुटखे के विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

गुटखे के विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

संक्षेप: रविवार देर रात तीनों शराब पी रहे थे, तभी नरेश ने विकास से उधार लिए गुटखे का हिसाब मांगा था

Tue, 28 Oct 2025 06:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मंगोलपुरी इलाके में रविवार देर रात मामूली गुटखे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दोस्तों ने मिलकर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। राज पार्क थाना पुलिस ने सोमवार को नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मंगोलपुरी के क्यू ब्लॉक निवासी 25 वर्षीय विकास यादव के रूप में हुई है। नशे की लत के कारण वह बीते कुछ वर्षों से इलाके के एक रैन बसेरे में रहता था, जहां उसकी दोस्ती नरेश और एक नाबालिग से हुई थी। तीनों साथ में नशा करते और गुटखा आदि खाते थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार देर रात तीनों शराब पी रहे थे, तभी नरेश ने विकास से उधार लिए गुटखे का हिसाब मांगा। इस पर विकास के मना करने से झगड़ा भड़क गया। आरोप है कि नाबालिग ने विकास को पीछे से पकड़ा और नरेश ने चाकू से उस पर वार कर दिया। राहगीर गौरव ने मौके से पुलिस को सूचना दी और घायल को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआत में हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया था, लेकिन विकास की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़कर इंस्पेक्टर ओपी मंडल को जांच सौंपी दी है। सोमवार को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।