
संदेशखली केस : मुख्य गवाह ने हादसे को बताया हत्या की साजिश
कोलकाता में संदेशखाली मामले के मुख्य गवाह भोलानाथ घोष के बेटे और चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जीवित बचे घोष ने इसे हत्या की साजिश बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने मामले की जांच केंद्र से कराने की मांग की है। टीएमसी नेता ने विपक्ष पर राजनीतिकरण का आरोप लगाया।
कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के चर्चित संदेशखाली केस में मुख्य गवाह भोलानाथ घोष के बेटे और चालक की सड़क हादसे में मौत के बाद एक बार मामले ने तूल पकड़ लिया है। हादसे में जीवित बचे घोष ने इसे हत्या की साजिश बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भोलानाथ घोष ने आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपियों ने नाम नहीं बताए हैं। वहीं, भाजपा ने मामले की जांच केंद्रिय समिति से कराने की मांग की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि शाहजहां जेल में होने के बावजूद सक्रिय है और उसे वीआईपी सेवा मिल रही हैं।

भाजपा के आरोप को खारिज करते हुए टीएमसी नेता बैस्वनोर चट्टोपाध्याय ने कहा कि विपक्ष एक हादसे का राजनीतिकरण कर रहा है। भोलानाथ घोष की कार बुधवार को कोर्ट जाते समय हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें उनके 32 वर्षीय बेटे सत्यजीत घोष और चालक 27 वर्षीय शाहनूर मोल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। संदेशखाली केस में जेल में बंद टीएमसी नेता शेख शाहजहां मुख्य आरोपी है। उन पर ईडी अधिकारियों पर हमले समेत कई करोड़ के राशन घोटाले, जमीन हड़पने और स्थानीय महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


