ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीविपक्षी को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाने वाले युवक की मौत

विपक्षी को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाने वाले युवक की मौत

यमुनापार के खजूरीखास में विपक्षी को फंसाने के लिए सोमवार रात खुद पर गोली चलवाने वाले युवक की ही जान चली गई। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि गोली कंधे की...

विपक्षी को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाने वाले युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 22 May 2018 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुनापार के खजूरीखास में विपक्षी को फंसाने के लिए सोमवार रात खुद पर गोली चलवाने वाले युवक की ही जान चली गई। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि गोली कंधे की जगह उसके दिल के पास लग गई, जो उसकी मौत का कारण बनी। पुलिस ने साजिश में शामिल मनोज के साले अजय को हिरासत में ले लिया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि सोमवार देर रात साढ़े बारह बजे सूचना मिली थी कि खजूरी चौक के पास बाइक सवार तीन लड़कों ने एक युवक को गोली मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मनोज को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूछताछ में मनोज के साले अजय ने बताया कि के बाइक सवार लड़कों ने जीजा को रंजिश में गोली मारी है। मगर, पुलिस को अजय के बयानों पर शक हुआ। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। अजय ने कबूल कर लिया कि उसने ही दोस्तों के साथ मिलकर जीजा पर गोली चलाई है। दरअसल, मनोज यमुना बाजार में ड्रग्स का काम करता था। इसे लेकर उसकी प्रतिद्वंदी से रंजिश चल रही थी। विपक्षी को फंसाने के उद्देश्य से मनोज ने पत्नी, सास, साले अजय और दोस्तों के साथ मिलकर खुद पर हमला कराने की साजिश रची थी। साजिश के अनुसार, उसकी जांघ और कंधे में गोली मारी जानी थी। योजना के मुताबिक, खजूरी चौक पर अजय ने मनोज की जांघ में गोली मार भी दी, मगर दूसरी गोली कंधे की बजाय उसके दिल के पास जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मनोज ने दो शादी की थीं और वह परिवार के साथ यमुना बाजार इलाके में रहता था। वहीं, अजय लोनी में रहता है।

मरने वाले शख्स ने दूसरे फंसवाने की साजिश में अपने साले व उसके दोस्तों से ही खुद पर गोली चलवाई थी। पुलिस के मुताबिक साजिश के मुताबिक जांघ व कंधे में गोली मारना तय हुआ था। लेकिन जांघ के बाद कंधे में गोली मारने के दौरान गलती से गोली दिल के पास जा लगी और युवक की मौत हो गई।

की मानें तो मनोज द्वारा रची गई साजिश में उसकी सास, पत्नी, साले व अन्य लोग भी शामिल हैं। मामले की जांच में जुटी खजूरी खास थाना पुलिस ने फिलहाल मनोज के साले अजय को हिरासत में ले लिया है। साले से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें