ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीदिल्ली : अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर शव घर में ही गाड़ा

दिल्ली : अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर शव घर में ही गाड़ा

दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में मंगलवार सुबह युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की पति गला घोंटकर हत्या कर दी और शव घर में ही गाड़ दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी अपने बच्चों को बहन...

दिल्ली : अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर शव घर में ही गाड़ा
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 01 May 2018 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में मंगलवार सुबह युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की पति गला घोंटकर हत्या कर दी और शव घर में ही गाड़ दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी अपने बच्चों को बहन के घर छोड़ आया था। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ, जब पड़ोस की एक महिला उसके घर पहुंची। महिला को देख आरोपी फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खोदकर महिला का शव बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 32 वर्षीय सविता के रूप में हुई है। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 36 वर्षीय आरोपी बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी बागेश्वर ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि पत्नी सविता के एक युवक से संबंध हैं। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान तैश में आकर आरोपी आगेश्वर ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला। ठिकाने लगाने के लिए वह घर में ही गड्ढा खोदकर वह शव उसमें गाड़ रहा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली एक महिला वहां पहुंच गई। महिला जमीन में गड़ी लाश के पैर देखकर घबरा गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों का आता देख आरोपी भाग निकला। दोपहर करीब सवा एक बजे पड़ोसियों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव गड्डे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और छानबीन की। आधे घंटे बाद पुलिस ने आनंद पर्वत लाल बत्ती के पास से आरोपी को धर दबोचा।

13 साल पहले शादी हुई थी

पुलिस के मुताबिक, पति बागेश्वर और दो बेटों के साथ चूना भट्टी सराय रोहिल्ला स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाली सविता की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। बागेश्वर और सविता दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। दोनों के दस और आठ साल के दो बेटे हैं। ‌पति-पत्नी टैंक रोड स्थित एक फैक्टरी में धागा काटने का काम करते थे।

रात में ही हत्या की योजना बना ली थी

पुलिस का कहना है कि बागेश्वर वारदात से पहले दोनों बच्चों को ओखला में बहन के घर छोड़ आया था। पुलिस को दोनों बच्चे बागेश्वर की बहन के घर पर ही मिल गए हैं। बागेश्वर ने पुलिस को बताया कि उसने सोमवार रात ही पत्नी को समझाया था कि वह बच्चों पर ध्यान दे और जिस व्यक्ति से उसके संबंध हैं, उन्हें खत्म कर दे। मगर इस बात पर उनके बीच झगड़ा बढ़ गया। तभी उसने पत्नी को ठिकाने लगाने की योजना बना ली थी। सुबह होते ही वह दोनों बच्चों को बहन के घर छोड़ आया। इसके बाद उसने सुबह करीब साढ़े दस बजे पत्नी की हत्या कर दी। उसकी योजना बिहार भागने की थी। पुलिस आरोपी और उसके बच्चों से भी पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें