खेल : क्रिकेट - रोहित, विराट से रनों की जरूरत होगी : मुरलीधरन
रोहित, विराट से रनों की जरूरत होगी : मुरलीधरन मुंबई। श्रीलंका के महान स्पिनर

रोहित, विराट से रनों की जरूरत होगी : मुरलीधरन मुंबई। श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए भारत को रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों से रनों की जरूरत होगी। मुरलीधरन ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, वे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। हमेशा कहा जाता है कि कौशल स्थायी होता है (और) फॉर्म अस्थायी होती है। इसलिए वे फॉर्म में आ जाएंगे। रोहित ने शतक बनाया है और विराट भी फॉर्म में आ जाएंगे। निश्चित रूप से, भारत की जीत के लिए उन्हें इस टूर्नामेंट में फॉर्म में होना चाहिए।
मुरलीधरन ने साथ ही कहा कि इस प्रतियोगिता में उपमहाद्वीप की टीमों के पास अधिक संतुलित गेंदबाजी आक्रमण होगा। उन्होंने कहा, पाकिस्तान में विकेट स्पिनरों के लिए मददगार होंगे, यहां तक कि यूएई में भी। मुझे लगता है कि स्पिनर इस टूर्नामेंट में बड़ी भूमिका निभाएंगे। भारत को लें तो टीम में चार स्पिनर हैं। अगर अफगानिस्तान को देखें तो उनके पास भी अच्छा स्पिन आक्रमण है। यहां तक कि बांग्लादेश के पास भी। भारत के पास ऑलराउंड आक्रमण है क्योंकि उनके पास बहुत अच्छे स्पिनर और तेज गेंदबाज भी हैं। यहां तक कि पाकिस्तान के साथ भी ऐसा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।