मुंबई: ट्रेन मैनेजरों के विरोध के बाद विवादित सर्कुलर पर रोक

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मध्य रेलवे ने ट्रेन मैनेजरों के विरोध के बाद विवादित सुरक्षा सर्कुलर के अमल पर रोक लगा दी है। इसके चलते मुंबई उपनगरीय रेल की सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो गई हैं। ट्रेन मैनेजरों का आरोप था कि नया नियम कार्यभार बढ़ाएगा, जिसके कारण कई लोकल ट्रेनें रद्द हुईं और सेवाएं प्रभावित हुईं।

मुंबई: ट्रेन मैनेजरों के विरोध के बाद विवादित सर्कुलर पर रोक

मुंबई, एजेंसी। मध्य रेलवे ने ट्रेन मैनेजरों के विरोध के बाद विवादित सुरक्षा सर्कुलर के अमल पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिसके बाद बुधवार शाम मुंबई उपनगरीय रेल की सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो गई हैं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर ट्रेन मैनेजरों ने 'वर्क टू रूल' विरोध शुरू किया था। उनका आरोप था कि नया सुरक्षा नियम पहले से ज्यादा कार्यभार को और अधिक बढ़ा देगा। इस कारण शाम के व्यस्त समय में लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, विरोध के चलते करीब आधा दर्जन लोकल सेवाएं रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई अन्य ट्रेनें देरी से चलीं।

रेलवे प्रशासन और ट्रेन मैनेजरों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।