Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMumbai Stock Market Sees Minor Dip After Record Highs Amid Profit Booking
वित्तीय शेयरों में मुनाफावसूली से सेंसेक्स टूटा

वित्तीय शेयरों में मुनाफावसूली से सेंसेक्स टूटा

संक्षेप:

मुंबई का शेयर बाजार सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, लेकिन अंत में मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 65 अंक और एनएसई निफ्टी 27 अंक गिर गए। विशेषज्ञों का मानना है कि जीडीपी वृद्धि और मुनाफावसूली के कारण यह गिरावट आई।

Dec 01, 2025 06:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मुंबई, एजेंसी। स्थानीय शेयर बाजार सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अंत में मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। उच्चस्तर पर मुनाफावसूली और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स में 65 अंक की गिरावट आई जबकि एनएसई निफ्टी 27 अंक के नुकसान में रहा। सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाकर 64.77 अंक की गिरावट के साथ 85,641.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, सूचकांक 452.35 अंक चढ़कर 86,159.02 अंक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया था। निफ्टी 27.20 अंक की गिरावट के साथ 26,175.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 122.85 अंक चढ़कर 26,325.80 अंक के अबतक के उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विशेषज्ञों के अनुसार, दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर जीडीपी वृद्धि के बाद इस सप्ताह आरबीआई के प्रमुख ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम होने से बाजार में उच्चस्तर पर गिरावट देखी गई। जीएसटी संग्रह में धीमी वृद्धि और उच्चस्तर पर मुनाफावसूली से भी बाजार नुकसान में रहा। शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया था। इसका कारण जुलाई-सितंबर में भारत की अर्थव्यवस्था के अनुमान से अधिक 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने के बाद निवेशकों की धारणा सकारात्मक थी। यह छह तिमाहियों में सबसे तेज वृद्धि है।