मुंबई: रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी मामले में शूटर समेत छह गिरफ्तार

Feb 16, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में शूटर दीपक शर्मा समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई: रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी मामले में शूटर समेत छह गिरफ्तार

मुंबई, एजेंसी। पुलिस ने यह गिरफ्तारियां रविवार रात हरियाणा और राजस्थान से की हैं। मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुंबई के जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर पर बदमाशों ने 31 जनवरी की रात पांच राउंड फायरिंग की थी। हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोनकर ने ली थी। वह मामले में वांछित है। शुभम लोनकर अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी वांछित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।