महाराष्ट्र: गडकरी से प्रशंसा पाने वाला आरटीओ निलंबित
महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी किरण बिडकर को 2025 में स्कूल वाहन हादसे में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। इस हादसे में एक चालक और एक छात्र की मौत हुई थी। जांच में पाया गया कि स्कूल वैन बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के चल रही थी।

- स्कूल वाहन हादसे में लापरवाही के आरोप में कार्रवाई मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर शहर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) किरण बिडकर को 2025 में हुए एक स्कूल वाहन हादसे में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। बिडकर को हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा अभियानों के लिए सराहा था।गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सितंबर 2025 में स्कूल वैन और स्कूल बस की टक्कर में एक चालक और एक छात्र की मौत हुई थी। जांच में सामने आया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित हो रही थी।
आदेश में कहा गया कि विभाग के प्रमुख होने के नाते बिडकर ने प्रथम दृष्टया कर्तव्य में लापरवाही और ढिलाई बरती। महाराष्ट्र सिविल सेवा नियमों के तहत उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


