Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMumbai Introduces India s First Melody Road with Jai Ho Song
मुंबई की सड़क अब आपको सुनाएगी ‘जय हो’ गाना

मुंबई की सड़क अब आपको सुनाएगी ‘जय हो’ गाना

संक्षेप:

मुंबई की कोस्टल रोड पर अब लोग फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का प्रसिद्ध गाना 'जय हो' सुन सकेंगे। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने प्रियदर्शिनी पार्क से अमरसंस गार्डन के बीच 500 मीटर की 'मेलोडी रोड' बनाई है, जो स्पीड लिमिट का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

Feb 11, 2026 03:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मुंबई, एजेंसी। मुंबई की कोस्टल रोड पर यात्रा के दौरान लोग फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर का मशहूर गाना ‘जय हो’ सुन सकेंगे। देश की पहली ‘मेलोडी रोड’ : बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने प्रियदर्शिनी पार्क से अमरसंस गार्डन के बीच 500 मीटर के हिस्से में भारत की पहली ‘मेलोडी रोड’ तैयार की है। इस सड़क पर खास तरह की ‘रंबल स्ट्रिप्स’ लगाई गई हैं। जब कोई गाड़ी 60 किमी/घंटा की रफ्तार से इन पट्टियों के ऊपर से गुजरती है, तो टायर और सड़क की रगड़ से संगीत पैदा होता है। हंगरी के विशेषज्ञों की मदद से इसे तैयार किया गया है। मुंबई दुनिया का पांचवां ऐसा शहर है, जहां यह तकनीक लगी है।

इसका उद्देश्य तय स्पीड लिमिट का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना है। जापान, हंगरी और दक्षिण कोरिया के बाद भारत भी इस तकनीक वाले देशों में शामिल हो गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;