Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMumbai Indians Secure First WPL Victory Against Delhi Capitals with Harmanpreet Kaur s 74 and Nat Sciver-Brunt s All-Round Performance
खेल : हरमनप्रीत और ब्रंट ने दिलाई मुंबई को पहली जीत

खेल : हरमनप्रीत और ब्रंट ने दिलाई मुंबई को पहली जीत

संक्षेप:

मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 74 रन की नाबाद पारी खेली और नैट साइवर ब्रंट ने 70 रन बनाकर 2 विकेट भी लिए। मुंबई ने 195 रन बनाए, जबकि दिल्ली 145 रन पर ढेर हो गई। सी हेनरी ने 56 रन बनाए।

Jan 10, 2026 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नवी मुंबई, एजेंसी। कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 74) की अर्धशतकीय पारी और नैट साइवर ब्रंट (70 रन, 2 विकेट) के ऑलराउंड खेल से गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को छह गेंद रहते 50 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) पहली जीत दर्ज की। हरमन और ब्रंट ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी निभाई। अंत में निकोला कैरी ने 21 रन बनाए जिससे मुंबई ने चार विकेट पर 195 रन बनाए। दिल्ली की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 145 रन पर ढेर हो गई। उसकी आधी टीम 46 रन पर पवेलियन में थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सी हेनरी (56) ने निक्की प्रसाद (12) के साथ छठे विकेट के लिए 40 और स्नेह राणा (11) के साथ सातवें विकेट के लिए 22 रन जोड़कर स्कोर सौ के पार पहुंचाया। शेफाली वर्मा आठ और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स एक रन ही बना सकीं। मुंबई की ओर से कैरी और अमलिया केर ने तीन-तीन विकेट झटके। इससे पहले ब्रंट और हरमनप्रीत ने दिखा दिया कि वे क्यों सीमित ओवर के क्रिकेट में खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार हैं। अमेलिया केर के पहली गेंद पर आउट होने के बाद ब्रंट ने हेनरी पर दूसरे ओवर में 10 रन बनाए। उन्होंने जी कमालिनी (16) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। ब्रंट को हरमन का अच्छा साथ मिला। ब्रंट ने सिर्फ 32 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। जेमिमा ने श्री चरणी की गेंद पर ब्रंट का कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। इसके बाद हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। हरमन ने अपनी पारी के दौरान 42 गेंदों का सामना कर आठ चौके और तीन छक्के जड़े। दिल्ली की ओर से नंदनी शर्मा ने दो विकेट झटके।