सिंथेटिक ड्रग तस्करी मामले में पांच दोषी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुंबई में एक बड़े सिंथेटिक ड्रग तस्करी मामले में पांच आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 6.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। अदालत ने मोहम्मद आरिफ याकूब भुजवाला को 15 साल की जेल और अन्य आरोपियों को विभिन्न सजा दी है।

सिंथेटिक ड्रग तस्करी मामले में पांच दोषी

मुंबई, एजेंसी। मुंबई में एक बड़े सिंथेटिक ड्रग तस्करी मामले में पांच आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अवैध व्यापार से जुड़ी 6.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। एनसीबी ने बताया कि इस मामले में मेफेड्रोन, मेथामफेटामाइन और प्रीकर्सर केमिकल्स की तस्करी के साथ-साथ ड्रग्स से हुई कमाई की बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध हथियारों को रखने का मामला शामिल था। ठाणे की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने 19 मई को मोहम्मद आरिफ याकूब भुजवाला को 15 साल की जेल और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

साथ ही परवेज खान उर्फ ​​चिंकू पठान, मोहम्मद सलमान खान और विक्रांत जैन को पांच-पांच साल की जेल और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही हारिस फैजुल्लाह खान को एक साल की जेल और 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।