Delhi News: डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी कार से भिड़ी पोर्श
Delhi News: मुंबई के कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार पोर्श ने सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद एक दूसरी कार से भिड़ंत कर दी। इस दुर्घटना में एक नाबालिग लड़की घायल हुई है। पुलिस ने पोर्श चालक विजय पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था।

Delhi News: मुंबई, एजेंसी। मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार पोर्श सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी कार से भिड़ गई, इसमें एक नाबालिग घायल हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ, जिसमें दूसरी कार में सवार एक नाबालिग लड़की घायल हो गई, जबकि पोर्श कार का चालक एयरबैग खुलने के कारण गंभीर चोट से बच गया। उन्होंने बताया कि पोर्श चालक विजय पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पोर्श के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद वह टकराने के बाद दूसरी कार से भिड़ गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


