आतंकी दुष्प्रचार सामग्री साझा करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार

Mar 05, 2026 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मुंबई से एक इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख को गिरफ्तार किया है। उस पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़ी दुष्प्रचार सामग्री ऑनलाइन साझा करने का आरोप है। एटीएस ने जांच के दौरान कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

आतंकी दुष्प्रचार सामग्री साझा करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़ी दुष्प्रचार सामग्री को ऑनलाइन साझा करने के आरोप में मुंबई से एक इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, इस मामले में दो अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़ी संदिग्ध ऑनलाइन कट्टरपंथी गतिविधि की जांच के तहत एटीएस ने शहर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। इसके बाद गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया और इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख को हिरासत में लिया गया।

उन्होंने आगे बताया कि एटीएस ने लैपटॉप और मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। शेख पहले भी सोशल मीडिया और 'एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग' मंच पर प्रसारित चरमपंथी दुष्प्रचार से कथित रूप से जुड़े होने के कारण जांच एजेंसियों की नजर में आया था। एटीएस को जैश-ए-मोहम्मद और इस्लामिक स्टेट जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधित दुष्प्रचार सामग्री के प्रसार के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।