ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीऑपेरा हाउस से भी उन्नत है मुंबई का सांस्कृतिक केंद्र

ऑपेरा हाउस से भी उन्नत है मुंबई का सांस्कृतिक केंद्र

-बादल, बारिश, धूप और दिन-रात का अनुभव कराएंगे सभागार में लगे 8700 स्वारोवस्की क्रिस्टल ...

ऑपेरा हाउस से भी उन्नत है मुंबई का सांस्कृतिक केंद्र
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 31 Mar 2023 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

-बादल, बारिश, धूप और दिन-रात का अनुभव कराएंगे सभागार में लगे 8700 स्वारोवस्की क्रिस्टल

- अपनी तरह का अनूठा है 16 हजार वर्ग फुट में फैला यह सांस्कृतिक केंद्र

मुंबई, प्रमुख संवाददाता। मुंबई में बांद्रा कुर्ला संकुल में ऑस्ट्रेलिया के ऑपेरा हाउस से भी उन्नत तर्ज पर अत्याधुनिक तकनीक से युक्त सांस्कृतिक केंद्र का सभागार दर्शकों के लिए शुक्रवार से खुल गया है। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का यह विशेष केंद्र अपनी कई खूबियों के लिए चर्चा में है। इस थिएटर सभागार में दो हजार दर्शकों के बैठने की सुविधा के साथ 18 बॉक्स हैं। यह द ग्रैंड थिएटर 16 हजार वर्गफुट में फैला है। इसमें आर्ट हाउस के अलावा फैशन कलेक्शन भी हैं, जिसमें न केवल अपने देश से, बल्कि दुनिया के कई देशों की संस्कृति को रूबरू कराने वाले परिधान लाकर रखे गए हैं। यहां के सभागार में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 8700 स्वारोवस्की क्रिस्टल बादल, बारिश, धूप और दिन रात का अनुभव कराएंगे, जिनका रंगमंच की जरूरत के हिसाब से प्रयोग भी किया जा सकता है। इसकी एक बड़ी खासियत संगीतकारों के लिए उपलब्ध हाइड्रोलिक सिस्टम भी है।

इस सांस्कृतिक केंद्र में दो छोटे थिएटर के अलावा पेंटिंग, वर्कशॉप, देश की विविधता को दर्शाते परिधान, क्राफ्ट आदि की प्रदर्शनी सहित दर्शकों के लिए ओपन फाउंटेन लॉन में कार्यक्रमों का आयोजन भी शामिल है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें