भारतीय सेना के डॉग स्क्वॉड और रोबोट कुत्ते आकर्षण का केंद्र बने

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मेघालय में आयोजित बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'अभ्यास प्रगति 2026' में भारतीय सेना के प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और रोबोट कुत्ते आकर्षण का केंद्र बने। इन कुत्तों ने विस्फोटक खोजने और ट्रैकिंग क्षमताओं का प्रदर्शन किया। रामपुर हाउंड विक्टर की भागीदारी विशेष आकर्षण रही।

भारतीय सेना के डॉग स्क्वॉड और रोबोट कुत्ते आकर्षण का केंद्र बने

शिलांग, एजेंसी। मेघालय में आयोजित बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘अभ्यास प्रगति 2026’ में भारतीय सेना के प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और रोबोट कुत्ते आकर्षण का केंद्र बने रहे। भारतीय सेना के के-9 योद्धाओं ने विस्फोटक खोजने, ट्रैकिंग और ऑपरेशन के दौरान हस्तक्षेप जैसी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। सेना के अधिकारियों के अनुसार इन प्रशिक्षित कुत्तों ने दिखाया कि आधुनिक सैन्य अभियानों में उनकी भूमिका आज भी बेहद महत्वपूर्ण है। अभ्यास के दौरान एलन नाम के बेल्जियन मेलिनोइस असॉल्ट डॉग, विक्टर नाम के रामपुर हाउंड ट्रैकर डॉग और डियो नाम के लैब्राडोर ने अपनी विशेष क्षमताओं का प्रदर्शन किया। सेना के बयान के मुताबिक रामपुर हाउंड नस्ल के विक्टर की भागीदारी खास आकर्षण रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।