अंबानी परिवार ने कार्नी की मेजबानी की

Mar 02, 2026 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और उनकी पत्नी डायना को मुंबई में अपने घर पर मेहमान बनाया। यह मेजबानी कार्नी के भारत दौरे का हिस्सा थी, जिसमें भारतीय कलात्मक परंपराओं का प्रदर्शन किया गया।

अंबानी परिवार ने कार्नी की मेजबानी की

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और उनकी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी की रविवार दोपहर मुंबई में अपने घर पर मेजबानी की। यह मेजबानी कार्नी के भारत के अधिकारिक दौरे का हिस्सा था। इस मौके पर मौजूद लोगों ने शास्त्रीय नृत्य और लोक संगीत के जरिये भारत की कलात्मक परंपराओं को जाना। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।