Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMukesh Ambani Highlights India s Resilience Amid Global Instability at Vibrant Gujarat Conference
 भारत के पास नरेंद्र मोदी नाम की अजेय सुरक्षा दीवार: मुकेश अंबानी

भारत के पास नरेंद्र मोदी नाम की अजेय सुरक्षा दीवार: मुकेश अंबानी

संक्षेप:

मुकेश अंबानी ने वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में कहा कि भारत वैश्विक अस्थिरता के बावजूद अडिग है। नरेंद्र मोदी की सुरक्षा दीवार के कारण देश पर कोई चुनौती प्रभाव नहीं डाल सकती। उन्होंने अगले पांच वर्षों में 3.5 लाख करोड़ रुपये से 7 लाख करोड़ रुपये तक निवेश की योजना का भी उल्लेख किया। अदाणी समूह ने भी कच्छ क्षेत्र में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की।

Jan 11, 2026 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अहमदाबाद, एजेंसी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रविवार को कहा, वैश्विक अस्थिरता और भू-राजनीतिक स्थिति से उत्पन्न चुनौतियों के बीच भारत अडिग है। राजकोट में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन (वीजीआरसी) को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी नाम की अजेय सुरक्षा दीवार के कारण ये चुनौतियां देश को प्रभावित नहीं कर सकती। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। वैश्विक राजनीतिक परिस्थितियां नई चुनौतियां और अनपेक्षित उतार-चढ़ाव ला रही हैं। लेकिन भारत के लिए सबसे बड़ी सुरक्षा यह है कि ये चुनौतियां हमारे लोगों को नहीं छू सकतीं या परेशान नहीं कर सकतीं, क्योंकि भारत के पास नरेंद्र मोदी नाम की अजेय सुरक्षा दीवार है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने यह भी कहा कि देश केवल भविष्य के लिए तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि उसे सक्रिय रूप से आकार दे रहा है। उन्होंने कहा, समूह की कंपनियां अगले पांच वर्षों में राज्य में अपना निवेश 3.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर सात लाख करोड़ रुपये कर देंगी। रिलायंस गुजरात को भारत का कृत्रिम मेधा (एआई) केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा रिलायंस गुजरात को भारत का एआई अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जामनगर में हम भारत का सबसे बड़ा एआई-रेडी डेटा सेंटर बना रहे जिसका उद्देश्य हर भारतीय के लिए किफायती एआई उपलब्ध कराना है। मुंद्रा बंदरगाह की क्षमता दोगुनी होगी अदाणी पोर्ट के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि अगले पांच वर्ष में कच्छ क्षेत्र में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि अदाणी समूह का 37 गीगावाट का खवड़ा प्रोजेक्ट वर्ष 2030 तक पूरा होगा। इसके अलावा समूह मुंद्रा बंदरगाह की क्षमता को भी अगले दस साल में दोगुना करेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में अस्थिरता की स्थिति है, इसके बावजूद भारत पूरे विश्वास के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।