खेल : ‘सूर्यवंशी आयरलैंड सीरीज के लिए टीम में हों’

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

‘सूर्यवंशी आयरलैंड सीरीज के लिए टीम में हों’ नई दिल्ली। भारत के

खेल : ‘सूर्यवंशी आयरलैंड सीरीज के लिए टीम में हों’

‘सूर्यवंशी आयरलैंड सीरीज के लिए टीम में हों’ नई दिल्ली। भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने वैभव सूर्यवंशी को ‘अति प्रतिभाशाली’ और ‘टी-20 क्रिकेट में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ करार देते हुए कहा कि इस महीने के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। प्रसाद ने कहा, भारत ए के साथ श्रीलंका दौरे के बाद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में चुना जाना चाहिए। उन्हें भारत की सीनियर टीम में चुना जा सकता है। उन्हें इंतजार करवाने का कोई मतलब नहीं होगा। मुझे लगता है कि उन्हें कुछ समय के लिए (वीवीएस) लक्ष्मण या (राहुल) द्रविड़ के मार्गदर्शन में रहना चाहिए।

इस स्तर पर उनके करियर को सही दिशा देने के लिए यह जरूरी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।