हरकेश नगर में विकास कार्यों का शिलान्यास

Mar 29, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में हरकेश नगर वार्ड में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने 2.70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें सड़क, गलियां, नालियां और पार्कों का सुधार शामिल है। उन्होंने पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने और अधूरी सीवर लाइन को पूरा करने का भी आश्वासन दिया।

हरकेश नगर में विकास कार्यों का शिलान्यास

नई दिल्ली, व.सं.। हरकेश नगर वार्ड में लगभग 2.70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शिलान्यास किया। इन कार्यों में सड़क, गलियां, नालियां व नालों का निर्माण और पार्कों का सुधार शामिल है। बिधूड़ी ने कहा कि इलाके में पीएनजी की गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा। क्षेत्र में अधूरी पड़ी सीवर लाइन को पूरा किया जाएगा। वहीं, झुग्गी बस्तियों में जन सुविधा कॉम्पलैक्स का कार्य भी किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष माया बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।