
मध्य प्रदेश:दोस्त का लिंग परिवर्तन कराने पर मामला दर्ज
मध्य प्रदेश पुलिस ने भोपाल में एक व्यक्ति के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। आरोपी पर अपने दोस्त के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने, लिंग परिवर्तन कराने का दबाव बनाने और पैसे के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप...
मध्य प्रदेश पुलिस ने भोपाल के गांधीनगर थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। व्यक्ति पर अपने दोस्त के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने, लिंग परिवर्तन कराने का दबाव बनाने और पैसे के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) मलकीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। सिंह ने कहा कि दो जुलाई को गांधीनगर पुलिस स्टेशन में एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह पिछले कुछ सालों से नर्मदापुरम निवासी एक व्यक्ति से उसकी दोस्ती थी। इस दौरान, उन्होंने शारीरिक संबंध भी बनाए।

उसका कहना कि वह व्यक्ति (आरोपी) उसे वश में करने के लिए उस पर काला जादू करता था और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। उस व्यक्ति (आरोपी) ने उससे कहा कि वे शादी करेंगे और उस पर लिंग परिवर्तन प्रक्रिया से गुजरने का दबाव बनाया। इसके लिए वह (पीड़ित) इंदौर के एक क्लिनिक में भी गया और पिछले साल नवंबर में लिंग परिवर्तन करवाया। 10 दिनों तक बंद रखा पीड़ित का दावा है कि आरोपी उसे (पीड़ित को) फिर से बुलाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे नर्मदापुरम में अपने निवास पर 10 दिनों तक बंद रखा और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। ब्लैकमेल और पैसे की मांग जब से पीड़ित ने सेक्स-चेंज करवाया है, वह वर्तमान में एक महिला बन गई है और अभी भी उसका शोषण किया जा रहा है। पीड़िता ने आगे कहा कि अब आरोपी ब्लैकमेल कर रहा है और पैसे की मांग कर रहा है। मेडिकल जांच रिपोर्ट सिंह ने कहा कि केस को नर्मदापुरम ट्रांसफर कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता की मेडिकल जांच की जा रही है और इसकी रिपोर्ट भी नर्मदापुरम भेजी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


