मध्य प्रदेश: आईएएस के फार्महाउस पर छापा मारने वाले एसआई का निलंबन रद्द
छापेमारी के दौरान फार्महाउस से 18 लोगों को जुआ खेलते हुए किया गया था गिरफ्तार

इंदौर, एजेंसी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर में एक महिला आईएएस अधिकारी के निजी फार्महाउस पर छापा मारकर 18 लोगों को जुआ खेलते पकड़ने वाले उपनिरीक्षक (एसआई) का निलंबन रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने गुरुवार को कहा कि अपने वैधानिक कर्तव्यों का पालन करने वाले पुलिस अधिकारी को दंडित करना 'कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोरता है।'कोर्ट ने टिप्पणी की कि यदि इस तरह के पुराने ढर्रे वाले निलंबन आदेश जारी रहे, तो कोई भी अधिकारी निष्पक्ष कार्रवाई करने का साहस नहीं करेगा। मामला 2007 बैच के उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह हिहोरे से जुड़ा है, जिन्होंने 10-11 मार्च की दरम्यानी रात इंदौर स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारा था।
हिहोरे ने अदालत को बताया कि छापे के बाद उन पर एफआईआर दर्ज नहीं करने और घटना स्थल बदलने का दबाव बनाया गया, ताकि फार्महाउस की पहचान छिपाई जा सके। उन्होंने कहा कि दबाव के बावजूद उन्होंने वास्तविक स्थान का उल्लेख करते हुए मामला दर्ज किया, जिसके अगले ही दिन उन्हें निलंबित कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


