खामेनेई ने कर्नाटक के अलीपुरा गांव का दौरा किया था

Mar 01, 2026 09:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद चिक्कबल्लापुर जिले के अलीपुरा गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है और मौन रखा है। सभी उत्सव और सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। खामेनेई के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए सामूहिक दुआ भी की गई।

खामेनेई ने कर्नाटक के अलीपुरा गांव का दौरा किया था

- उनकी मौत की सूचना के बाद गांव में मातम छा गया चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), एजेंसी। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मौत के बाद रविवार को चिक्कबल्लापुर जिले के शिया बहुल अलीपुरा गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने शियाओं के सर्वोच्च नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए तीन दिवसीय शोक की घोषणा की है। गांव के लोगों ने मौन रखा और दुकान तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को स्वेच्छा से बंद कर दिया गया। गांव में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सभी उत्सव और सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार अली खामेनेई ने 1986 में अलीपुरा का दौरा किया था।

उस दौरे के बाद इस गांव और ईरान के बीच संबंध काफी मजबूत हो गए थे। बाद में गांव में उनके नाम पर एक अस्पताल बनाया गया जो खामेनेई के प्रति समुदाय के सम्मान का प्रतीक है। अलीपुरा के कई परिवारों का ईरान से सीधा संबंध है। कुछ निवासी उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए वहां बस गए हैं। शिया मस्जिद में खामेनेई की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक दुआ की गई। इस दौरान कई लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। लोगों ने खामेनेई पर हमले की निंदा करते हुए मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने काले कपड़े पहन रखे थे। उनके हाथों में काले झंडे तथा खामेनेई की तस्वीर थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।