मदर डेयरी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी

मदर डेयरी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी

संक्षेप:

मदर डेयरी ने घोषणा की है कि वह जीएसटी में 100 प्रतिशत कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को देगी। 22 सितंबर से उसके अधिकांश उत्पाद, जैसे पनीर, घी और मक्खन की कीमतें कम हो जाएंगी। मदर डेयरी का पूरा पोर्टफोलियो अब...

Sep 16, 2025 04:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली, एजेंसी। मदर डेयरी ने मंगलवार को कहा कि वह जीएसटी में 100 प्रतिशत कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को देगी और मूल्यवर्धित डेयरी उत्पाद और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (सफल ब्रांड के तहत) सहित उसके अधिकांश उत्पाद 22 सितंबर से सस्ते हो जाएंगे। मदर डेयरी का पूरा पोर्टफोलियो अब या तो छूट/शून्य या पांच प्रतिशत के सबसे निचले स्लैब के अंतर्गत आता है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी मदर डेयरी ने कहा कि पनीर (200 ग्राम) की कीमतें 95 रुपये से घटकर 92 रुपये, घी कार्टन पैक (एक लीटर) 675 रुपये से घटकर 645 रुपये और मक्खन 100 ग्राम 62 रुपये से घटकर 58 रुपये हो जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी तरह कसाटा आइसक्रीम, अचार, टमाटर प्यूरी और सफल फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज सहित कई अन्य उत्पादों की कीमतें भी कम हो जाएंगी।