जम्मू कश्मीर के एक गांव से जंग लगे गोले बरामद
- सीमा नियंत्रण रेखा के पास पेट्रोलिंग के दौरान बिखरे मिले मेंढर/जम्मू,एजेंसी। पुंछ

- सीमा नियंत्रण रेखा के पास पेट्रोलिंग के दौरान बिखरे मिले मेंढर/जम्मू,एजेंसी। पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे गांव में शनिवार को लगभग नौ जंग लगे (मोर्टार शेल) बरामद किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ये गोले मैनकोट क्षेत्र में सेना के जवानों को इलाके की तलाशी के दौरान बिखरे हुए मिले। इसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर पहुंच बम निरोधक दस्ते ने सभी मोर्टार गोलों को नियंत्रित विस्फोट के जरिए सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



