जुनैद-नासिर हत्याकांड : मोनू मानेसर जमानत पर रिहा

Mar 08, 2026 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जयपुर में जुनैद और नासिर हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर को शनिवार शाम भरतपुर जेल से रिहा कर दिया गया। वह लगभग ढाई साल से न्यायिक हिरासत में था। राजस्थान हाईकोर्ट ने उसे पांच मार्च को नियमित जमानत दी थी। आरोप है कि मानेसर ने गो-तस्करी के संदेह में साजिश और हत्या की थी।

जुनैद-नासिर हत्याकांड : मोनू मानेसर जमानत पर रिहा

जयपुर, एजेंसी। जुनैद और नासिर हत्याकांड में आरोपी मोनू मानेसर को शनिवार शाम राजस्थान के भरतपुर जेल से रिहा कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। वह इस मामले में करीब ढाई साल से न्यायिक हिरासत में था। राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने पांच मार्च को उसे नियमित जमानत दी थी। फरवरी 2023 में राजस्थान के डीग जिले के घाटमिका निवासी नासिर और जुनैद के जले हुए शव हरियाणा के भिवानी जिले में एक गाड़ी में मिले थे। दोनों चचेरे भाई थे। पुलिस ने इसे गो-तस्करी के संदेह में कथित गोरक्षकों द्वारा अपहरण, मारपीट और हत्या किए जाने का मामला बताया था।

इस मामले में मोनू मानेसर पर साजिश रचने और अपराध के लिए उकसाने का आरोप लगा था। मानेसर को हरियाणा पुलिस ने नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने उसे सितंबर 2023 में हिरासत में लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।