कमजोर मानसून की चिंता में लुढ़के शेयर बाजार
मुंबई, एजेंसी मौसम विभाग द्वारा इस साल मानसून के कमजोर रहने की भविष्यवाणी से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स लग

मुंबई, एजेंसी। मौसम विभाग द्वारा इस साल मानसून के कमजोर रहने की भविष्यवाणी से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स लगभग 1,100 अंक टूट गया। बढ़त में खुलने का बाद सेंसेक्स 1,092.06 अंक (1.44 प्रतिशत) लुढ़ककर 74,775.74 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 359.40 अंक यानी 1.5 प्रतिशत नीचे 23,547.75 अंक पर आ गया।
मानसून की भविष्यवाणी
भारतीय मौसम विभाग ने आज सुबह बताया कि इस साल मानसून सीजन में दीर्घावधि औसत के 90 प्रतिशत के आसपास बारिश होने की उम्मीद है, यानी मानसून औसत से कम रहेगा। कमजोर मानसून की चिंता में बाजार में बिकवाली शुरू हो गयी।
बाजार में गिरावट
पूरे बाजार में गिरावट रही। निफटी मिडकैप-50 सूचकांक 1.49 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.85 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। आईटी (0.60 प्रतिशत की बढ़त) को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। तेल एवं गैस, धातु, ऑटो, बैंकिंग, वित्त, एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में बिकवाली ज्यादा देखी गयी।
शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड का शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत लुढ़क गया। इंडिगो में सवा तीन प्रतिशत और एनटीपीसी तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा में पौने तीन प्रतिशत की गिरावट रही।
टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनीलिवर, इटरनल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी दो प्रतिशत से ज्यादा टूटे। बीईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक लुढ़क गये। कोटक बैंक, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी नीचे बंद हुए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


