एनएच-नौ की परत उखाड़ कर छोड़ी, डगमगा रहे दोपहिया वाहन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

-गाजीपुर बॉर्डर के पास सड़क के 250 मीटर हिस्से में दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी

एनएच-नौ की परत उखाड़ कर छोड़ी, डगमगा रहे दोपहिया वाहन

नई दिल्ली। मानसून के वक्त गाजीपुर बॉर्डर के पास एनएच-नौ पर सड़क की परत को उखाड़ कर छोड़ दिया गया है। इस पर दोपहिया वाहन चालक डगमगा कर चल रहे हैं। ऐसे में हादसा होने का खतरा बना हुआ है। सुबह के समय दोपहिया वाहन यहां से संभल कर निकलने के लिए वाहन धीमा करते हैं तो जाम की स्थिति बनने लगती है।

सड़क की स्थिति

एनएच-नौ से रोज लाखों वाहन चालक आते-जाते हैं। गाजीपुर बॉर्डर के पास एनएचएआई ने इसके गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जोन वाले कैरिजवे पर सड़क की परत को उखाड़ दिया है। वाहन चालकों ने बताया कि मानसून आने से पहले यहां सड़क ठीक थी, लेकिन मानसून की दस्तक के बाद एनएचएआई ने एनएच-नौ के करीब 250 मीटर हिस्से को खुरच कर छोड़ दिया है। इससे निकली रोड़ी सड़क किनारे इकट्ठी की गई है, लेकिन फिर भी वह फैल कर टायरों के नीचे आकर दोपहिया वाहनों को असंतुलित कर रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे में बारिश आने पर यहां पर हादसा होने का डर है।

एनएचएआई का बयान

एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार का कहना है कि उस हिस्से को ठीक किया जाना है। मानसून आ चुका है। बारिश नहीं होती और तापमान अनुकूल रहता है तो इसे तत्काल बना दिया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

क्या एनएच-नौ पर सड़क की परत हटा दी गई है?
हाँ, गाजीपुर बॉर्डर के पास एनएच-नौ पर सड़क की परत उखाड़ दी गई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Ashish Gupta

लेखक के बारे में

Ashish Gupta

शॉर्ट बायो : आशीष गुप्ता दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'दैनिक हिन्दुस्तान' में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
आशीष गुप्ता पत्रकारिता जगत में दो दशकों के समृद्ध अनुभव के साथ कार्य रहे हैं। वर्तमान में वे हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के प्रमुख प्रकाशन 'दैनिक हिन्दुस्तान' की दिल्ली टीम में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
अपने विस्तृत कैरियर में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, राजधानी के बुनियादी ढांचे, यातायात प्रबंधन और शहरी नियोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन रिपोर्टिंग की है।


करियर का सफर
आशीष गुप्ता ने वर्ष 2006 में फरीदाबाद से एक स्थानीय अखबार के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। वर्ष 2008 में उन्होंने दैनिक हिन्दुस्तान से जुड़कर रेलवे, ऊर्जा और खेल बीट पर दो वर्षों तक सक्रिय रिपोर्टिंग की। दिसंबर 2010 में उन्होंने उत्तर प्रदेश की शैक्षिक नगरी अलीगढ़ का रुख किया, जहां उन्होंने 2014 तक दैनिक जागरण के लिए कार्य किया। इस अवधि में उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू), डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के कॉलेज, कृषि, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यापक कवरेज की। सितंबर 2014 से जुलाई 2017 तक उन्होंने अलीगढ़ में ही दैनिक हिन्दुस्तान में सेवाएं दीं। तत्पश्चात दैनिक जागरण के साथ जुड़कर गाजियाबाद और दिल्ली में उन्होंने नगर निकाय, शहरी विकास, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस), मेट्रो रेल, न्यायालय, उपभोक्ता फोरम जैसी महत्वपूर्ण बीटों को कवर किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वी दिल्ली टीम का नेतृत्व भी संभाला।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बी.कॉम (कम्प्यूटर एप्लिकेशन) और जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। प्रिंट में काम करने के साथ डिजिटल जर्नलिज्म का प्रशिक्षण प्राप्त कर रखा है।


विजन
आशीष गुप्ता का मानना है कि पत्रकारिता समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। गुणवत्तापूर्ण कंटेंट, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता उनका विजन है।


विशेषज्ञता
राष्ट्रीय राजमार्ग, शहरी विकास, नगर निकाय, उपभोक्ता फोरम, लीगल उच्च शिक्षा, रेलवे, खेल, बिजली समेत कई विषयो पर गहरी पकड़।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।