Monsoon Disasters in India 1528 Lives Lost Due to Extreme Weather Events मानसून के मौसम में चरम मौसम की घटनाओं में 1528 लोगों की मौत: आईएमडी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMonsoon Disasters in India 1528 Lives Lost Due to Extreme Weather Events

मानसून के मौसम में चरम मौसम की घटनाओं में 1528 लोगों की मौत: आईएमडी

नोट::मानसून वाली पूर्व में जारी खबर में जोड़ लें नई दिल्ली, एजेंसी। आईएमडी ने

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 30 Sep 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
मानसून के मौसम में चरम मौसम की घटनाओं में 1528 लोगों की मौत: आईएमडी

नोट::मानसून वाली पूर्व में जारी खबर में जोड़ लें नई दिल्ली, एजेंसी। आईएमडी ने मंगलवार को बताया कि जून से सितंबर के मानसून के मौसम में चरम मौसम की घटनाओं ने पूरे भारत में कम से कम 1528 लोगों की जान ले ली। मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल हैं। आईएमडी ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से ये आंकड़े दिए। किस वजह से कितनी मौतें भारी बारिश और बाढ़ 935 बिजली गिरने 570 लू 22 किस राज्य में कितनी मौतें राज्य बाढ़/बारिश बिजली गिरने मध्य प्रदेश 153 135 हिमाचल प्रदेश 141 जम्मू कश्मीर 139 महाराष्ट्र 135 बिहार 62 उत्तर प्रदेश 69 112 झारखंड 95 हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे हिमालयी राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन की सबसे अधिक मार पड़ी, वहीं बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे गंगा-तटीय क्षेत्र के राज्यों में बिजली गिरने से होने वाली मौतों की संख्या अधिक रही।

पंजाब में दशकों में सबसे खराब बाढ़ आई, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की खबरें आईं, जिससे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और लोग विस्थापित हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।