
खेल : रोहित ने सिराज को बल्लेबाजी के टिप्स दिए, पंत को लगी चोट
वडोदरा में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से बल्लेबाजी के टिप्स लिए। ऋषभ पंत को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार की जरूरत पड़ी। सिराज ने अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी का अभ्यास किया, जबकि पंत और जडेजा ने भी नेट पर समय बिताया।
वडोदरा, एजेंसी। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार करके टीम में अपनी जगह पक्की करने के शनिवार को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से बल्लेबाजी के टिप्स लिए। ऋषभ पंत को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगने के बाद थोड़ी देर के लिए उपचार लेने की जरूरत पड़ी। रोहित तब नेट के बाहर इंतजार कर रहे थे जब जल्दी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे सिराज गेंद को जोर से मारने की कोशिश में चूक गए। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने फिर तेज गेंदबाज को कुछ टिप्स दिए। सिराज ने भारत के वैकल्पिक अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी का अभ्यास किया।
भारतीय टीम के कई अन्य सदस्यों ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। भारतीय उप-कप्तान श्रेयस ने राहुल के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास किया। पंत और जडेजा ने भी नेट पर पर्याप्त समय बिताया। हालांकि पंत भारतीय थ्रोडाउन विशेषज्ञों के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय कमर के ठीक ऊपर चोट लगने से दर्द से कराह उठे। टीम के सहायक कर्मचारियों और मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित अन्य सदस्य तुरंत ही उनका हाल-चाल जानने के लिए उनके पास पहुंच गए। प्रारंभिक उपचार के बाद पंत बीसीए स्टेडियम के ग्राउंड बी मैदान से बाहर चले गए। जहां गिल को चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के साथ लंबी बातचीत करते हुए देखा गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




