प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने भारत-इटली की विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। मेलोनी ने मोदी को लंबे समय तक सेवा करने के लिए बधाई दी और इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। मोदी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री मेलोनी, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी की मजबूत गति को आगे बढ़ाने और हमारे दोनों देशों एवं नागरिकों के पारस्परिक हित में इसे और सशक्त बनाने के लिए उत्सुक हूं।’ इससे पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी।
उन्होंने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर साझा करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


