प्रधानमंत्री ने झूठ का सहारा लिया: राहुल गांधी

Feb 05, 2026 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को कांग्रेस ने चुनावी भाषण बताया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सच्चाई से डर गए और झूठ का सहारा लिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मोदी का भाषण गालियों और तथ्यों की तोड़-मरोड़ से भरा था। मोदी ने कांग्रेस पर योजना की कमी का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री ने झूठ का सहारा लिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, एजेंसी। राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को कांग्रेस ने चुनावी भाषण करार दिया। विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने इस दौरान झूठ का सहारा लिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदीजी सच्चाई से ऐसा डरे (कि) झूठ की शरण ले ली। खैर, जो उचित समझा, (उन्होंने) वही किया।’ नेता प्रतिपक्ष, पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण का हवाला देकर चीन के साथ सैन्य तनाव का विषय लोकसभा में उठाना चाहते थे, लेकिन आसन से अनुमति नहीं मिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस कारण चार दिनों से निचले सदन में गतिरोध बना हुआ है और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव भी प्रधानमंत्री के जवाब के बिना पारित हुआ। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री का एक और 97 मिनट का चुनावी रैली जैसा भाषण देखने को मिला। हमेशा की तरह यह भाषण गालियों और हमलों, तथ्यों की तोड़-मरोड़, नाटकीयता, इशारों और अपमानजनक टिप्पणियों से भरा था। इसमें उनके हमेशा की तरह खुल्लमखुल्ला और झूठ भी शामिल थे। रमेश ने दावा किया, उनकी आत्ममुग्धता और डायलॉगबाजी के प्रति उनकी आसक्ति पूरे भाषण में साफतौर पर दिखाई देती रही। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत आज विश्व में पैदा हो रहीं चुनौतियों के समाधान के लिए आशा की किरण बना हुआ है और दुनिया एक नई वैश्विक व्यवस्था की ओर आगे बढ़ रही है। राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी देश के लोगों को ही समस्या मानते थे और हम 140 करोड़ समाधान के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्षी दल के पास कोई योजना या दृष्टि नहीं थी। हम उनकी गलतियों को सुधारने में काफी समय लगा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।