भाजपा अध्यक्ष ने भी अपने काफिले की गाड़ियों को कम किया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने काफिले को कम किया है। कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भी ऐसा किया है। भाजपा मुख्यालय में ऊर्जा बचत के लिए लाइटें बंद की गई हैं और एयर कंडीशनरों को बचत मोड पर चलाया जा रहा है। यह पहल वीआईपी संस्कृति को खत्म करने में मदद करेगी।

भाजपा अध्यक्ष ने भी अपने काफिले की गाड़ियों को कम किया

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने साथ चलने वाली गाड़ियों के काफिले को कम कर दिया है। भाजपा के कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भी अपने-अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम किए हैं।

ऊर्जा बचत के उपाय

वहीं, भाजपा मुख्यालय में ऊर्जा बचत के लिए कई लाइटों को बंद किया गया है। एयर कंडीशनरों को भी बचत मोड पर चलाया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर पुनः सिद्ध किया है कि वे सही मायने में देश के ‘प्रधान सेवक’ हैं। जब नेतृत्व स्वयं मिसाल पेश करता है, तो वह जन-आंदोलन बन जाता है। प्रधानमंत्री की इस पहल से प्रेरणा लेते हुए वह भी अपने काफिले की गाड़ियां कम कर रहे हैं और ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कई अन्य कदम उठा रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हम सब मिलकर संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें और राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्रियों का समर्थन

प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान और भाजपा अध्यक्ष के समर्थन के बाद, कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इसी राह पर चलने का निर्णय लिया है। इन मुख्यमंत्रियों का मानना है कि प्रधानमंत्री की यह पहल न केवल ईंधन और ऊर्जा की बचत करेगी, बल्कि वीआईपी संस्कृति को खत्म कर आम जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश भी देगी।

भाजपा मुख्यालय में कदम

इस बीच भाजपा मुख्यालय में भी ऊर्जा बचत पर अमल शुरू हो गया है। पार्टी में दोपहर में सभी गैरजरूरी लाइटों को बंद कर दिया गया। न्यूनतम जरूरी लाइटों का ही उपयोग किया जा रहा है। पार्टी दफ्तर के एसी को भी अब ऊर्जा बचत मोड पर चलाया जा रहा है। किसी भी पदाधिकारी के कक्ष में न होने पर उसे तत्काल बंद किया जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी ने किस चीज़ के लिए आह्वान किया है?
प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संरक्षण और गाड़ियों के काफिले को कम करने के लिए आह्वान किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।