भारत- इजरायल साझेदारी से नया आयाम तय होगा: मोदी

Feb 25, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायली संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने व्यापार, शक्ति और तकनीक में इजरायल के साथ सहयोग बढ़ाने की बात की और मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता की जानकारी दी।

भारत- इजरायल साझेदारी से नया आयाम तय होगा: मोदी

तेल अवीव, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही। बुधवार को इजरायली संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। वहीं इजरायल नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा। ऐसे में दोनों देश साझेदारी की नींव को मजबूत बनाकर नया आयाम तय कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत इजरायल के साथ व्यापार, शक्ति और तकनीक के क्षेत्र में कदमताल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता चल रही है। इस कोशिश से व्यापारिक रिश्तों को नया रास्ता मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि वैसे भी इजरायल को स्टार्टअप राष्ट्र कहा जाता है। भारत भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा। हमारे युवा इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भविष्य में ये दुनिया को नया आयाम देने में अहम भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा एक अन्य मजबूत स्तंभ है। इसी के तहत दोनों देश इस क्षेत्र में खुद को मजबूत बनाने के लिए निरंतर नए समझौते करते हैं। दोनों देश रक्षा साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए अहम फैसले लेते हुए आगे बढ़ रहे हैं। .........

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।