एआई समिट:: एक्सपो विचारों, इनोवेशन और इरादे का संगम: पीएम मोदी
Feb 17, 2026 06:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो विचारों और इनोवेशन का संगम है। मोदी ने भारतीय टैलेंट की क्षमता को प्रदर्शित करते हुए एआई के भविष्य को आकार देने में भारत की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 विचारों, इनोवेशन और इरादे का शक्तिशाली संगम रहा। मोदी ने सोमवार को एक्सपो का उद्घाटन किया था। मंगलवार को वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि एक्सपो ने दुनिया की भलाई के लिए एआई के भविष्य को आकार देने में भारतीय टैलेंट की असाधारण क्षमता को प्रदर्शित किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सबसे बढ़कर, एक्सपो ने इंसानी तरक्की के लिए जिम्मेदारी से, सबको साथ लेकर और बड़े पैमाने पर एआई का इस्तेमाल करने के भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


