केरल के लोग भाजपा व राजग की तरफ बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं- मोदी

Feb 12, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

केरल के लोग भाजपा व राजग की तरफ बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं- मोदी-------------------------केरल के स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री ने दिए सुशासन के...

 केरल के लोग भाजपा व राजग की तरफ बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं- मोदी

केरल के लोग भाजपा व राजग की तरफ बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं- मोदी ------------------------ -केरल के स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री ने दिए सुशासन के मंत्र ---------------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में मिली सफलता के साथ दिल्ली पहुंचे भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन लिया। शाम को प्रधानमंत्री के सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई मुलाकात में मोदी ने इन प्रतिनिधियों को बधाई और होंसलाअफजाई के साथ सुशासन के मंत्र भी दिए। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि लोक कल्याण मार्ग स्थित 7 नंबर की बैठक में केरल के विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा पंचायत सदस्य, नगरपालिका सदस्य और निगम सदस्य उपस्थित थे, जिनमें तिरुवनंतपुरम नगर निगम भी शामिल था, जहां भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बैठक में भाजपा का जनता से जुड़ाव और गहरा करने, सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने और जीवन स्तर को सुगम बनाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि केरल के लोग एलडीएफ और यूडीएफ से तंग आ चुके हैं और भाजपा-एनडीए गठबंधन की ओर बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं। इसलिए, भाजपा-एनडीए गठबंधन के निर्वाचित सदस्य जमीनी स्तर पर काम करेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि केरल भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में, पार्टी को वर्षों से मजबूत बनाने में अथक परिश्रम करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता की सरहाना की गई। उन्हीं के निस्वार्थ प्रयासों के कारण हम पूरे राज्य में इतने सफल हुए हैं। आने वाले समय में केरल में भाजपा का और भी अधिक विस्तार होगा। -----------------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsModi Highlights BJP s Growth in Kerala and Governance Strategies
;;;