मोदी सरकार के 12 साल पर राजग दिखाएगा अपनी ताकत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मोदी सरकार के 12 साल पर राजग दिखाएगा अपनी ताकत -----------------------बुधवार को राजग नेताओं और मुख्यमंत्रियों की बैठक में पारित होगा प्रस्ताव-लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री भी बने...

 मोदी सरकार के 12 साल पर राजग दिखाएगा अपनी ताकत

मोदी सरकार के 12 साल पर राजग दिखाएगा अपनी ताकत ----------------------

-बुधवार को राजग नेताओं और मुख्यमंत्रियों की बैठक में पारित होगा प्रस्ताव

-लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री भी बने मोदी

----------------------------------

नईदिल्ली। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 साल पूरे होने पर अहम बैठक करने जा रहा है। बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा, जिसमें मोदी को बधाई देने के साथ देश की जनता का आभार जताया जाएगा। साथ ही राजग भविष्य के लिए भी अपनी एकजुटता प्रदर्शित करेगा। बैठक में राजग के लगभग 72 नेताओं के हिस्सा लेने की संभावना है।

बैठक का स्थान और समय

दिल्ली के भारत मंडपम में बुधवार को दोपहर तीन बजे राजग की बैठक शुरू होगी, जिसमें देश भर में राजग के घटक दलों के नेताओं के साथ राजग के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। राजग में इस समय छोटे बड़े लगभग चालीस दल हैं। बैठक में केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्री भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगुदेशम के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू एक प्रस्ताव रखेंगे और अन्य सहयोगी दलों के नेता इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। इस प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले बारह साल की उपलब्धियों का जिक्र किया जाएगा।

मोदी का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल पूरे करने के साथ ही जवाहर लाल नेहरू का निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक काम करने का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। जवाहर लाल नेहरू ने 13 मई 1952 को पहले चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और 27 मई 1964 तक लगातार 4397 दिन प्रधानमंत्री रहे थे। निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने 4399 दिन पूरे कर लिए हैं। इससे पहले मोदी ने 25 जुलाई 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लगातार 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री के कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था।

सेवा कार्य के निर्देश

इस बीच बुधवार को सारे मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को सेवा कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में सभी सांसद और विधायक अपने अपने क्षेत्रों के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थल जाएंगे और प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य और बेहतरी के लिए प्रार्थना और पूजा पाठ करेंगे।

-------------------------

सामान्य प्रश्न

राजग की बैठक कब और कहां होगी?
राजग की बैठक बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में दोपहर तीन बजे होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।