सत्ता संग्राम: तृणमूल ने टुकड़े-टुकड़े गिरोह का समर्थन किया: मोदी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला, आरोप लगाया कि 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को काटने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि तृणमूल ने अपने 15 साल में राज्य को बर्बाद किया और केंद्र की योजनाओं को रोका। मोदी ने डबल इंजन सरकार के लिए मतदान की अपील की।

सत्ता संग्राम: तृणमूल ने टुकड़े-टुकड़े गिरोह का समर्थन किया: मोदी

सिलीगुड़ी, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ ने देश के रणनीतिक सिलीगुड़ी कॉरिडोर को काटकर पूर्वोत्तर को अलग करने की धमकी दी थी। टीएमसी ने अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के तहत ऐसे तत्वों को सड़क से लेकर संसद तक समर्थन दिया। सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार के रूप में काम करने वाले इस कॉरिडोर को बड़े पैमाने पर विकसित करने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, देश में टुकड़े-टुकड़े गिरोह सक्रिय है, जिसने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को काटने की धमकी दी। वे पूर्वोत्तर को देश से अलग करना चाहते हैं। तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त तृणमूल कांग्रेस, सड़कों से लेकर संसद तक ऐसे लोगों का समर्थन करती है। यही तृणमूल का असली चेहरा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर परोक्ष हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार को निर्मम करार दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल तथा चाय बागान क्षेत्रों की उपेक्षा की गई है। उन्होंने अवैध घुसपैठ को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि इससे क्षेत्र की जनसांख्यिकी पर असर पड़ रहा है।भाजपा सरकार बनने से विकास की गति दोगुनी होगीरैली के अंत में मोदी ने लोगों से डबल इंजन सरकार के लिए मतदान करने की अपील करते हुए दावा किया कि राज्य में परिवर्तन तय है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की जीत के साथ विकास की रफ्तार दोगुनी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल ने अपने 15 साल के कार्यकाल में राज्य को बर्बाद कर दिया और केंद्र सरकार की योजनाओं का कार्यान्वयन रोक दिया, जिसके परिणामस्वरूप 25 प्रतिशत से भी कम काम पूरा हुआ है। मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता में दिख रहे जोश ने उन्हें आश्वस्त कर दिया है कि आगामी चुनावों में तृणमूल की हार निश्चित है।तृणमूल ने मदरसों के लिए ₹6000 करोड़ दिएप्रधानमंत्री ने दावा किया कि तृणमूल सरकार ने मदरसों के विकास के लिए 6,000 करोड़ रुपये आवंटित किए, लेकिन पूरे उत्तर बंगाल के लिए अपर्याप्त धनराशि आवंटित की गई। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि तृणमूल आदिवासी-विरोधी, महिला-विरोधी और युवा-विरोधी पार्टी है। राज्य में दो चरण में मतदान होगा। सिलीगुड़ी में पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।