प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम नए राष्ट्रपति को बधाई दी
Apr 07, 2026 07:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। मोदी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दोनों देशों के बीच मित्रता मजबूत होगी। उन्होंने भारत-वियतनाम संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दोनों देशों के बीच पुरानी मित्रता और मजबूत होगी। मोदी ने कहा कि वह भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं ताकि दोनों देशों और क्षेत्र के लोगों की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित हो सके। वियतनाम ने कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव तो लाम को सर्वसम्मति से पांच साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुना है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


