मोदी ने बुल्गारिया के चुनावों में जीत पर रूमेन को बधाई दी
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुल्गारिया के हालिया संसदीय चुनावों में रूमेन रादेव की जीत पर बधाई दी। मोदी ने भारत और बुल्गारिया के बीच के संबंधों को मजबूत करने की इच्छा जताई। बुल्गारिया के केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने रादेव के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत की घोषणा की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुल्गारिया में हाल ही में संपन्न हुए संसदीय चुनावों में रूमेन रादेव और उनकी पार्टी की जीत पर मंगलवार को उन्हें बधाई दी। मोदी ने कहा कि वह भारत और बुल्गारिया के बीच मैत्रीपूर्ण तथा बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के मकसद से मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। बुल्गारिया के केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि पूर्व राष्ट्रपति रूमेन रादेव के नेतृत्व वाले मध्य-वामपंथी गठबंधन ने संसदीय चुनाव में जीत हासिल की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


