Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsModi Confident of Achieving 100 Billion India-Russia Trade Target by 2030
समय से पहले हासिल होगा द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य: मोदी

समय से पहले हासिल होगा द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य: मोदी

संक्षेप:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया है कि भारत और रूस 2030 से पहले 100 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विश्वास की नींव पर व्यापार और कूटनीति की साझेदारी मजबूत हो रही है, जिससे वैश्विक दक्षिण के विकास में भी मदद मिलेगी।

Dec 05, 2025 08:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया है कि भारत और रूस वर्ष 2030 से पहले 100 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शुक्रवार को बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए ये बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने लक्ष्य तय किया था कि दोनों देश वर्ष 2030 तक 100 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई वार्ता के बाद इस लक्ष्य को ताकत मिली है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम ये लक्ष्य तय समय से पहले ही हासिल कर लेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हम इसे हासिल करने के लिए इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भारत और यूरेशिया इकोनॉमिक यूनियन (ईईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यापार हो या कूटनीति किसी भी साझेदारी की मजबूत नींव विश्वास होती है। भारत और रूस के संबंधों की सबसे मजबूत ताकत विश्वास है। विश्वास की बदौलत ही दोनों देशों को एक बेहतर दिशा में गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि ये विश्वास लॉन्चपैड की तरह है जिससे नए सपनों और आकांक्षाओं को हासिल करने की ताकत मिलती है। ग्लोबल साउथ को भी फायदा प्रधानमंत्री ने कहा भारत सस्ते और किफायती इलेक्ट्रिक वाहनों, दोपहिया वाहनों और सीएनजी वाहनों के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा। वहीं रूस आधुनिक उत्पादों का निर्माण करता है। ईवी, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में तकनीकी साझेदारी बढ़ने से दोनों देश अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ ग्लोबल साउथ के विकास में भी अहम भूमिका निभाएंगे। भारतीय कंपनियों से खरीदारी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, रूस भारत के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत बनाने पर जोर दे रहा। दोनों देशों के बीच साझेदारी मजबूत होने से आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि रूस की कंपनियां भारत से अलग-अलग उत्पाद और सेवाओं की खरीदाने बढ़ाने पर काम कर रही हैं। इससे दोनों देशों को लाभ होगा।