देशभर के डाकघरों का आधुनिकीकरण होगा : सिंधिया
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेहरू प्लेस में नए डाकघर का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह डाकघर इंडिया पोस्ट के भविष्य का प्रतीक है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं और डिजिटल दक्षता है। अगले डेढ़ वर्ष में इसे देशभर के 25,091 डाकघरों में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने डाकघरों को बहु-उद्देशीय जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की बात की।

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेहरू प्लेस में अत्याधुनिक स्वरूप वाले नवीन डाकघर का गुरुवार को लोकार्पण किया। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि यह डाकघर केवल एक भवन नहीं, बल्कि इंडिया पोस्ट के भविष्य का प्रतीक है। यह डाकघर आधुनिक प्रशासन, डिजिटल दक्षता और सिटीजन फर्स्ट सोच का उदाहरण बनकर उभरा है। इसमें लोगों के लिए आधुनिक बैठने की व्यवस्था, ओपन डिजिटल सिस्टम और ग्राहक-अनुकूल वातावरण व कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्यस्थल तैयार किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मॉडल को अगले डेढ़ वर्ष में देशभर के 25,091 डाकघरों में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में विभाग ने बैक-एंड सिस्टम्स, आईटी 2.0, विस्तारित कार्य अवधि सेवाओं के माध्यम से कार्यक्षमता को मजबूत किया है। सिंधिया ने बताया कि देशभर में इंडिया पोस्ट के 1.65 लाख डाकघर हैं। डिजिटल युग में ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स देश की आर्थिक शक्ति के नए आधार बन रहे हैं। ऐसे में इंडिया पोस्ट इस परिवर्तन का सबसे बड़ा स्तंभ बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द एक व्यापक पोस्टल लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान लेकर आ रहा है。
डाकघर बहु-उद्देशीय जनसेवा केंद्र :
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक डाकघर केवल पत्र और पार्सल सेवा तक सीमित माने जाते थे। लेकिन, अब डाकघर बहु-उद्देशीय जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित हो चुके हैं। डाकघरों में बैंकिंग, बचत योजनाएं, आधार, पासपोर्ट और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर इन सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने और लोगों को इससे जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Ashish Singhशॉर्ट बायो : आशीष सिंह पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं। वह राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा विभाग व सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
आशीष सिंह को पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग व चर्चित खबरें की हैं। जमीनी पत्रकारिता के जरिए उन्होंने पाठकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। यह सफर लगातार जारी है।
करियर का सफर (प्रिंट)
आशीष ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की थी। इसके बाद अमर उजाला व पंजाब केसरी जैसे प्रमुख अखबारों में सेवाएं दीं। उन्हें घूमना, लिखना, पढ़ना व संगीत सुनना खूब पसंद है। खासकर यात्रा वृतांत व पर्यावरण विषय पढ़ने में उन्हें खूब रुचि है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
उन्होंने एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन प्रिंट, बीए (ऑनर्स) इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। नदियों व पहाड़ों से लगाव के चलते उन्हें डीडब्ल्यू हिन्दी द्वारा ईको इंडिया प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट प्राप्त है।
विशेषज्ञता
राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक मुद्दे और देश-विदेश की घटनाओं को दिल्ली से जुड़े एंगल को वह कवर करते हैं। इन विषयों को वह अपने इर्द-गिर्द रोज़ाना जीते और अनुभव करते हैं। शिक्षा निदेशालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), राजनीति-(दिल्ली भाजपा),
जू अथॉरिटी, खाद्य सुरक्षा विभाग, धर्म-कर्म, पर्यटन विभाग को वह कवर करते हैं।
उन्होंने हिन्दुस्तान में रहते हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान दिल्ली का हाल, लाल किला के पास बम धमाका, गोवा अग्निकांड, नेपाल-युवा आंदोलन, ईरान में युवा आंदोलन, तुर्कमान गेट हमला और कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम को मानवीय दृष्टि से कवर किया था। यह सफर निरंतर रूप से चल रहा है। वह अपनी लेखनी को और मजबूत कर रहे हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


