Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsModern College Hosts Successful Sports Competition 2025 for Student Development
 मॉडर्न कॉलेज ने खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन किया

मॉडर्न कॉलेज ने खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन किया

संक्षेप:

ट्रांस हिंडन, संवाददातामॉडर्न कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “खेल स्पर्धा–2025” का सफल आयोजन 19/11/2025 को महामाया स्टेडियम,...

Nov 19, 2025 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ट्रांस हिंडन, संवाददाता मॉडर्न कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “खेल स्पर्धा–2025” का सफल आयोजन 19/11/2025 को महामाया स्टेडियम, ग़ाज़ियाबाद में किया गया। कार्यक्रम पूरी तरह विद्यार्थी-केंद्रित रहा, जिसमें विभिन्न विभागों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी प्रतिभा, खेल भावना और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में अतिथि श्रीमती मधु अवस्थी, उपक्रीड़ा अधिकारी, ग़ाज़ियाबाद उपस्थित रहीं जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया । खेल स्पर्धा का आधिकारिक शुभारंभ खेल मशाल को प्रज्ज्वलित करके किया गया। महाविद्यालय की सांस्कृतिक एवं सह–पाठ्यक्रम समिति तथा खेल क्लब के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में अपनी क्षमताओं का परिचय दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतियोगिताओं में शामिल थे— • 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) • 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) • लंबी कूद (पुरुष वर्ग) • छोटी कूद (महिला वर्ग) • गोला फेंक(पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग), भाला फेंक(पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग), तथा चक्र फेंक (पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग) सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागियों को टी–शर्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं मेडल भी प्रदान किए गए।100 मीटर दौड़ (महिला वर्ग ) में प्रथम स्थान बी.सी.ए की रुखसार ने, द्वितीय स्थान बी.एड. की कुमारी संध्या ने तथा तृतीय स्थान बी.सी.ए की गरिमा ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ (महिला वर्ग ) में प्रथम स्थान बी.सी.ए की विनीता ने, द्वितीय स्थान बी. बी. ए. की आस्था दूबे ने तथा तृतीय स्थान बी.सी.ए. की कीर्ति ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में प्रथम स्थान बी.सी.ए. के वैभव चौहान ने, द्वितीय स्थान बीकॉम के यशराज ने तथा तृतीय स्थान बी.बी.ए. के अनुज कुमार ने प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में प्रथम स्थान बी.सी.ए के तरुण सेन ने, द्वितीय स्थान बी.सी.ए के इशांत कुमार ने तथा तृतीय स्थान बी.सी.ए. के शहजाद ने प्राप्त किया। लंबी कूद (पुरुष वर्ग) में बी.बी.ए. के अभिजीत यादव प्रथम स्थान पर रहे, द्वितीय स्थान बी.बी.ए. के शेखर चौहान ने प्राप्त किया। छोटी कूद (महिला वर्ग ) में बी.बी.ए. की निधि विजेता रही। गोला फेंक (पुरुष वर्ग) में प्रथम स्थान एल.एल.बी. के सागर आनंद ने, द्वितीय स्थान बी.सी.ए. से ईश्वर शर्मा ने प्राप्त किया एवं गोला फेंक (महिला वर्ग) में डी.एल.एड. की भारती सिरोही विजेता रही। भाला फेंक (पुरुष वर्ग) में प्रथम स्थान एल.एल.बी. के विकास कुमार ने, द्वितीय स्थान एल.एल.बी. के समीर पाहवा ने प्राप्त किया। भाला फेंक (महिला वर्ग) में बी.सी.ए.की वेदांजलि चौहान विजेता रहीं। चक्र फेंक (पुरुष वर्ग) में बी.सी.ए के आदित्य कुमार विजेता रहे। चक्र फेक (महिला वर्ग) में बी.एड. की मोना विजेता रही। यह आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। मॉडर्न कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज