Delhi News: आरजी कर मामले में गिरफ्तार पूर्व विधायक को भीड़ ने पीटा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: -लोगों ने टीएमसी के पूर्व पार्षद पर भी हमला किया - कोर्ट ले जाते

Delhi News: आरजी कर मामले में गिरफ्तार पूर्व विधायक को भीड़ ने पीटा

Delhi News: कोलकाता, एजेंसी। आरजी कर अस्पताल की चिकित्सक के जल्द अंतिम संस्कार के मामले में गिरफ्तार पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष पर शुक्रवार को भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस उन्हें कोर्ट ले जाने के लिए खड़दह थाने से बाहर ला रही थी। इस दौरान लोगों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। उन पर जूते, अंडे और कीचड़ भी फेंका गया।पुलिस और आरएएफ के जवानों ने सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें बचाने की कोशिश की। हमले से बचाने के लिए पुलिस ने उनके सिर पर हेलमेट भी लगा दिया। घोष को बैरकपुर उपमंडलीय अदालत में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था।

कोर्ट परिसर में भी लोगों के एक समूह ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। पुलिस उन्हें तुरंत कोर्ट के लॉकअप में ले गई। मामले के दूसरे आरोपी संजीव मुखर्जी के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया गया। मुखर्जी मृतका के परिवार के पड़ोसी और पानीहाटी नगरपालिका के पूर्व टीएमसी पार्षद हैं। उन्हें भी पुलिस कोर्ट ले जा रही थी, तभी भीड़ ने घेर लिया। मुखर्जी को निर्मल घोष का करीबी बताया जाता है। आरोप है कि डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के बाद पानीहाटी श्मशान ले जाए जाने के दौरान वह वहां मौजूद थे। मामले का तीसरा आरोपी पानीहाटी नगरपालिका का पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ डे फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: आरजी कर मामले में गिरफ्तार पूर्व विधायक को भीड़ ने पीटा